फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: कुलपति ने किया एचआरसी पत्थरचट्टा का निरीक्षण

Fri, 13 Jun 2025 12:45 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पंतनगर। जीबी पंत कृषि विवि के कुलपति डाॅ. मनमोहन सिंह चौहान ने उद्यान अनुसंधान केंद्र पत्थरचट्टा का भ्रमण कर पंतनगर में विकसित सितंबर में पकने वाली आम की ‘पंत आटम’ प्रजाति और जून के पहले सप्ताह में तैयार होने वाली ‘पंत सिंदूरी’ प्रजाति का अवलोकन किया।
विज्ञापन

उन्होंने इन आमों की परिपक्वता अवधि एवं गुणों के बारे में जानकारी लेकर भविष्य में इन किस्मों को किसानों के बीच प्रसारित करने का सुझाव दिया। दो वर्ष पूर्व केंद्र पर रोपित अंगूर की 21 प्रजातियों और ड्रैगन फ्रूट की तीन प्रजातियों का निरीक्षण किया।
उन्होंने आम की रंगीन प्रजातियों, अमरूद पौध, कटहल, लीची बाग का निरीक्षण किया। वहां संयुक्त निदेशक डाॅ. एके सिंह, निदेशक शोध डाॅ. एएस नैन, अधिष्ठाता कृषि डाॅ. सुभाष चंद्र, निदेशक संचार डाॅ. जेपी जायसवाल, विभागाध्यक्ष उद्यान डाॅ. डीसी डिमरी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें