फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनसभा में जसपुर और रामनगर से भीड़ ज्यादा 

Fri, 09 Dec 2016 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो काशीपुर
विज्ञापन
काश्‍ाीपुर में जनसभ्‍ाा में उमड़ी भ्‍ाीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
मुख्यमंत्री हरीश रावत की सभा में जसपुर और रामनगर विधानसभा से सबसे अधिक लोग पहुंचे थे। काशीपुर विधानसभा में मोहल्ला अल्ली खां से सबसे ज्यादा चेहरे सभास्थल में दिखाई दिए।  मुहल्ले से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। जसपुर विधान सभा क्षेत्र से डा.युनूस चौधरी, अनुपम शर्मा,आदेश चौहान, कुंडा इलाके से हनीफ प्रधान,अरुण चौहान भी बसों में भर कर लोगों का लाए। फिरोजपुर से रवि धीगड़ा भी लोगों को लेकर पहुंचे।

 काशीपुर विधान सभा से अधिकाशं ग्राम प्रधान व कांग्रेस नेता पहुंचे लेकिन उनके साथ समर्थक कम आए। प्रदेश सचिव मुशर्रफ हुसैन, अलका पाल, शफीक अंसारी, राशिद फारुखी, अफसर अली, अबरार, मोहम्मद जकी,अज्जू पहलवान बड़ी संख्या में लोगों को लेकर पहुंचे।  रामनगर से मुख्यमंत्री के औद्योगिक सलाहकार रंजीत रावत समर्थक भी दो दर्जन से अधिक वाहनों में कार्यकर्ताओं को लेकर पहुंचे थे। ब्लाक प्रमुख संजय नेगी भी समर्थकों के साथ आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


किच्छा से अरुण शुक्ला, वहीं हल्द्वानी, लालकुआं, कालाढूंगी से भी दर्जनों कार और बसों में कार्यकर्ताओं को लाया गया था। बाजपुर विधान सभा से यशपाल आर्य के समर्थक प्रधान ही सभा में पहुंचे थे। यशपाल आर्य के आने के बाद गिनती के ही कार्यकर्ता उनके साथआए थे। लेकिन बाजपुर के प्रमुख नेता और कार्यकर्ता जनसभा से किनारे रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें