फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: अतिक्रमण हटाने पहुंची निगम की टीम को झेलना पड़ा विरोध

Sat, 10 May 2025 12:30 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
रुद्रपुर मुख्य बाजार में नगर निगम के सुपरवाइजर से तकरार करते व्यापारी नेता जुनेजा। 
विज्ञापन
रुद्रपुर। मुख्य बाजार के फुटपाथ और सड़क को अतिक्रमणमुक्त करने निकली टीम को व्यापारियों का विरोध झेलना पड़ा। व्यापारियों ने निगम पर उत्पीड़न का आरोप लगाया। इसके बाद दोनों पक्षों में तकरार हो गई। टीम जब्त किया सामान लेकर लौट गई।
विज्ञापन

शुक्रवार शाम एसएनए राजू नबियाल ट्रैक्टर-ट्राॅलियों और पर्यायवरण मित्रों के साथ मुख्य बाजार पहुंच गई। टीम ने फुटपाथ और उससे बाहर रखे सामान को जब्त कर ट्राॅलियां में रखना शुरू किया। इस पर व्यापारियों ने विरोध जताया।
सूचना मिलने पर व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय जुनेजा सहित अन्य व्यापारी नेता वहां पहुंच गए। उन्होंने बाटा चौक के पास निगम की कार्रवाई का विरोध किया। उनकी बाजार क्षेत्र के सुपरवाइजर से नोकझोंक हुई। सूचना पर पर कोतवाली पुलिस भी वहां पहुंची।
विज्ञापन

सुपरवाइजर ने कहा कि पूर्व में भी फुटपाथ और सड़क को अतिक्रमणमुक्त रखने का निवेदन किया गया था। अब कार्रवाई की जा रही है। जुनेजा ने कहा कि निगम के लोग साजिशन कार्रवाई कर रहे हैं।
बाजार का व्यापार चौपट रखने का काम किया जा रहा है। निगम की टीम पांच ट्राॅलियों और 50 से अधिक पर्यावरण मित्रों के साथ बाजार में आकर भय का माहौल बना रही है। नाली के ऊपर रखे सामान को भी जब्त किया जा रहा है।
कहा कि इस कार्रवाई के विरोध में शनिवार को बाजार में प्रदर्शन किया जाएगा। व्यापारियों के विरोध के चलते टीम वापस लौट गई। वहां पर पवन गाबा, अंकित ठुकराल, राहुल सरीन, शिवम, सन्नी रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें