रुद्रपुर कलक्ट्रेट में पंतनगर एयरपोर्ट विस्तारीकरण की जानकारी देते डीएम। सू.वि.
रुद्रपुर। संयुक्त निदेशक नागरिक उड्डयन भारत सरकार अंबर सिंह दूबे ने जिला प्रशासन से पंतनगर एयरपोर्ट विस्तारीकरण की जानकारी ली। इसमें जिला प्रशासन की ओर से विस्तृत जानकारी दी गई।
कलक्ट्रेट सभागार में हुई बैठक में बुधवार को डीएम नितिन सिंह भदौरिया ने बताया कि पंतनगर एयरपोर्ट विस्तारीकरण के लिए 525 एकड़ भूमि एयरपोर्ट को हस्तांतरित कर दी गई है। एयरपोर्ट निदेशक की ओर से बताया गया है कि एयरपोर्ट की चहारदीवारी का टेंडर हो चुका है। इसका कार्य जल्द ही शुरू किया जाएगा। साथ ही एयरपोर्ट विस्तारीकरण के लिए ग्राउंड सर्वे और पर्यावरणीय सर्वे का कार्य प्रगति पर है।
डीएम ने बताया कि पंतनगर एयरपोर्ट के विस्तारीकरण की जद में आ रहे एनएचएआई मार्ग को डायवर्ट किया जाना है। इसके लिए एनएचएआई को 103 एकड़ भूमि भी हस्तांतरित कर दी गई है। सड़क सर्वे कार्य किया जा रहा है। वहां एडीएम अशोक कुमार जोशी, एसडीएम कौस्तुभ मिश्रा, मनीष बिष्ट, ओसी गौरव पांडेय, निदेशक पंतनगर एयरपोर्ट मोनिका डेंबला, एनएचएआई पीडी विकास मित्तल थे।
फोटो :04पी: रुद्रपुर कलक्ट्रेट में पंतनगर एयरपोर्ट विस्तारीकरण की जानकारी देते डीएम। सू.वि.