फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काशीपुर और कोटद्वार के बच्चों ने दिखाया दम

Mon, 22 Jun 2015 12:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, खटीमा
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड राज्य जूनियर बालक-बालिका बाक्सिंग प्रतियोगिता के तीसरे दिन सेमीफाइनल मुकाबले हुए। प्रतियोगिता का शुभारंभ अधिवक्ता केडी भट्ट, प्रबंध निर्देशिका सुरेंद्र कौर, भाजपा नेता नवीन बोरा, एसोसिएशन के अध्यक्ष निर्वाण मुखर्जी, जिला क्रीड़ा अधिकारी सुरेश चंद्र पांडे और धर्मेंद्र भट्ट ने किया।
विज्ञापन


तीसरे दिन हुए मुकाबलों में स्पोर्ट्स ट्रेनिंग सेंटर (एसटीसी) काशीपुर और कोटद्वार के खिलाड़ियों का दबदबा रहा। एसटीसी काशीपुर के अर्जुन लुंठी ने पौड़ी के अंकित कुमार को हराया, एसटीसी के सूरज सिंह ने सीटीसी के अरविंद कुमार को, पवन कुमार हल्द्वानी ने देहरादून के सौरभ कुमार को, एसटीसी के भूपेंद्र टाकुली ने पिथौरागढ़ के ललित रावत को, कोटद्वार के कुंडल धामी ने कोटद्वार हॉस्टल के ललित चंद को, चंपावत के महेश शर्मा ने अल्मोड़ा के बिट्टू कनवाल को, कोटद्वार के नितिन त्रिकोटी ने यूएसनगर के जितेंद्र को, एसटीसी के राहुल ने कोटद्वार के गौरव कुमार को, एसटीसी के शुुुभम रावत ने पौड़ी की हिमांशु नेगी, एसटीसी के सुमित कुंवर ने हल्द्वानी के आशीष को मुकाबले में हराया। इस दौरान कोच पूरन बोरा, वीरेंद्र सिंह, राजेंद्र जेठी, विक्की भंडारी, मदन भंडारी, विरेंद्र सिंह, राजेंद्र पंत, रोहित गुप्ता, बाबी रावत आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें