प्रदेेश के मुख्यमंत्री हरीश रावत आज बृहस्पतिवार को नानकमत्ता में रैली को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर प्रशासन और कार्यकर्ताओं की ओर से जोरशोर से तैयारियां की जा रही हैं।
कांग्रेस के मंडल अध्यक्ष सरवन सिंह राणा ने बताया कि जन संवाद यात्रा कार्यक्रम के तहत प्रदेश के सीएम हरीश रावत कल नानकमत्ता साहिब पहुंचकर जनता को संबोधित करेंगे। श्री गुरुनानक इंटर कालेज के क्रीड़ा मैदान में होने वाली जनसभा को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं ने कमर कस ली है। प्रशासन ने भी मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं। एसडीएम एपी वाजपेयी और पुलिस क्षेत्राधिकारी सितारगंज जीएस पांगती ने कार्यक्रम स्थल पहुंचकर मंच और पंडाल का निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा निर्देश दिए। पीडब्लूडी के कर्मचारी मंच, पंडाल और मैदान के समतलीकरण में लगे हैं।