कूड़े के ढेर में लगाई आग से पास खड़ी कार भी जल गई। फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाई, लेकिन तब तक कार पूरी तरह जल चुकी थी।
रविवार को खालसा मोहल्ला में कूड़े की एक ढेरी में किसी ने आग लगा दी। उसी के पास मनोज कुमार पुत्र गंगा राम की शिफ्ट कार खड़ी थी उसमें भी आग लग गई। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड पहुंची और आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक कार जल चुकी थी।
फायर ब्रिगेड के उप निरीक्षक रमेश चंद्र शर्मा ने बताया कि खालसा मोहल्ले में खाली प्लाट के बीच में मनोज कुमार पुत्र गंगा राम की शिफ्ट कार खड़ी थी। प्लाट में कूड़ा जमा होने की वजह से प्लाट स्वामी ने एक मजदूर से प्लाट की सफाई कराई।
मजदूर ने सफाई के बाद कूड़े के ढेर में आग लगा दी। कुछ देर बाद पास खड़ी कार आग की लपटों से घिर गई। उसके चारों ने आग पकड़ ली। फायर ब्रिगेड ने बामुश्किल आग पर काबू पाया।