फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: दिल्ली से लौटते समय संदिग्ध परिस्थिति में लापता हुआ व्यापारी

विज्ञापन
विज्ञापन
गदरपुर। महतोष बाजार का व्यापारी दिल्ली से घर लौटते समय संदिग्ध परिस्थिति में लापता हो गया। व्यापारी के बारे में कोई जानकारी न मिलने से परिजन किसी अनहोनी होने की आशंका से भयभीत हैं।
विज्ञापन


ग्राम अलखदेवी निवासी भारत गगनेजा के बेटे सचिन गगनेजा की महतोष बाजार में मोबाइल शॉप है। सोमवार की सुबह सचिन किसी काम से दिल्ली गया था। शाम करीब छह बजे सचिन ने अपनी पत्नी पूजा को कॉल किया। उसने बताया कि वो कैब में बैठकर करोलबाग से स्टेशन आने के लिए निकल गया है। बातचीत के दौरान अचानक नोंकझोक की आवाज सुनाई दी और कॉल कट गया। पूजा ने दोबारा कॉल किया तो मोबाइल बंद हो गया। इससे पूजा ने परिजनों को अवगत कराया। परिजनों ने गदरपुर पुलिस को घटना की जानकारी दी। एसओ जसवीर सिंह चौहान ने दिल्ली पुलिस के अधिकारियों से संपर्क कर मामले से अवगत कराया। मंगलवार को दिल्ली पहुंचकर परिजनों ने सचिन की खोजबीन की। सचिन के भाई शुभम गगनेजा ने बताया कि 24 घंटे बाद भी सचिन के बारे में कोई जानकारी हासिल नहीं हुई है। उसका फोन ऑफ आ रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें