फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: बौर जलाशय में डूबे सेना के जवान का शव 13 घंटे बाद मिला

Tue, 24 Jun 2025 01:11 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
गूलरभोज। बौर जलाशय में नहाने के दौरान डूबे सेना के जवान का शव 13 घंटे बाद एनडीआरएफ ने जलाशय से खोज निकाला। शव को पोस्टमार्टम के लिए रुद्रपुर भेजा गया।
विज्ञापन

हल्द्वानी में तैनात 5685 एएससी बीएन बटालियन के जवान हिमांशु मिश्रा (25 वर्ष) रविवार को अपने तीन साथियों हवलदार दीनदयाल, लवप्रीत और नायक सुनील के साथ बौर जलाशय घूमने आए थे। लौटते वक्त गोलाई पर पिलर संख्या 8.6 के पास गाड़ी रुकवाकर हिमांशु जलाशय में नहाने की जिद करने लगे। साथियों के मना करने के बाद भी वह जलाशय में उतर गए। काफी देर जब वह बाहर नहीं आए तो हवलदार दीनदयाल ने चौकी प्रभारी को सूचना दी।
सूचना पर सीओ विभव सैनी, प्रभारी थानाध्यक्ष मुकेश मिश्रा भी मौके पर पहुंचे थे। पीएसी 31 बटालियन की जल पुलिस, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और स्थानीय गोताखोरों ने रात नौ बजे तक सर्च अभियान चलाया। उसके बाद अंधेरा गहराने के कारण सर्च अभियान रोक दिया गया थी। सोमवार सुबह 6:50 बजे एनडीआरएफ ने जलाशय से हिमांशु का शव बरामद कर लिया। मेजर प्रशांत ने बताया कि बटालियन जवान के घर पर परिजनों को पार्थिव शरीर सौंपेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें