फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: संदिग्ध परिस्थितियों में घर में फंदे से लटका मिला युवक का शव

Tue, 24 Feb 2026 12:28 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
दिनेशपुर। ग्राम शिवपुर में विश्वजीत मंडल (23) पुत्र दुलाल मंडल का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने प्रथम दृष्टया इसे आत्महत्या का मामला मानकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

विश्वजीत रविवार रात घर में अकेला था। सोमवार सुबह जब उसके साथ काम करने वाले मजदूर उसे बुलाने आए, तो दरवाजा बंद मिला। भीतर देखने पर विश्वजीत का शव छत के कुंडे से लटका मिला। शोर मचने पर पहुंचे ग्रामीणों ने पुलिस को सूचित किया। बताया जा रहा है कि घटना के वक्त उसके भाई-भाभी घर पर नहीं थे। अविवाहित विश्वजीत पेंटिंग का काम कर परिवार की मदद करता था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें