फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: कोसी में नहाने गए लड़के का दो दिन बाद मिला शव, परिजनों का प्रदर्शन

Tue, 08 Apr 2025 01:05 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सुल्तानपुर पट्टी। कोसी नदी में बच्चों संग नहाने गए लड़के का शव सोमवार को बरामद हुआ है। परिजन नदी में डूबने से उसकी मौत की आशंका जता रहे हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। दो दिन पहले मां ने अपने पहले पति पर बहला फुसलाकर लड़के को ले जाने का आरोप लगाया था। शव मिलने पर लोगों ने अवैध खनन के खिलाफ प्रदर्शन किया।
सुल्तानपुर पट्टी निवासी सूरज (10) शनिवार को अपने दोस्तों के साथ कोसी नदी बाजार घाट की तरफ नहाने गया था। देर शाम तक बच्चे तो लौट आए लेकिन सूरज घर नहीं पहुंचा। मां पूनम और अन्य परिजनों ने काफी ढूंढखोज की लेकिन उसका पता नहीं चल सका।
विज्ञापन

इस पर पूनम ने पुलिस चौकी में तहरीर देकर बेटे की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। उसने अपने पहले पति हरपाल निवासी गुजरैला (रामपुर) पर भी बेटे को बहला फुसलाकर ले जाने की आशंका जताई थी। पूनम ने कहा कि पांच अप्रैल को उसके पति के भांजे रामपुर के शेखूपुरा निवासी हिमांशु, भूरा उसके घर के आसपास घूम रहे थे। तभी से उसके बेटे सूरज का कोई पता नहीं चल रहा है। हरपाल ने आरोपों को नकार दिया था।
विज्ञापन

सोमवार को सोमवार को खेत पर काम करने गए युवकों की नजर कोसी नदी बाजार घाट में एक पोल के पास सूरज के शव पर पड़ी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रिपोर्ट आने पर ही मौत की वजह का पता चल सकेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें