फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: भाजपा नगर मंडल ने 100 फीट लंबे और विशाल तिरंगा यात्रा निकाली

Sat, 15 Aug 2026 12:33 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर शहर के मुख्य बाजार से 100 फीट लंबे और विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस दौरान भारत माता के जयकारे और देशभक्ति के गीत गूंजते रहे।
विज्ञापन

भाजपा काशीपुर नगर मंडल की ओर से शुक्रवार को तिरंगा यात्रा नगर मंडल अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह मानस, संयोजक वैभव गुप्ता और धीरज वर्मा के नेतृत्व में निकाली गई। यात्रा में दायित्वधारी सीमा चौहान, आवास विकास मंडल के नगर महामंत्री जयदीप ढौंढियाल, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता गुरविंदर सिंह चंडोक तथा पूर्व प्रदेश महामंत्री खिलेंद्र चौधरी आदि शामिल हुए। मोहल्ला किला से शुरू हुई तिरंगा यात्रा महाराणा प्रताप चौक पहुंचकर संपन्न हुई। हाथों में तिरंगा थामे स्कूली बच्चे व आमजन देशभक्ति गीतों, भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारे लगाते चल रहे थे। 100 फीट लंबा तिरंगा जब शहर की सड़कों से गुजरा तो पूरा दृश्य राष्ट्रप्रेम और गौरव की भावना से भर उठा। बच्चों और युवाओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। यहां पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष सर्वेश शर्मा शशि, रवि प्रजापति, मंजू यादव, श्याम मोहन, मोहन बिष्ट, विपिन अरोड़ा, वैशाली गुप्ता, अनीता कंबोज, भागीरथ शर्मा, राधेश्याम प्रजापति आदि शामिल रहे।

बाजपुर में निकाली गई तिरंगा यात्रा
बाजपुर। भाजपा की ओर से तिरंगा यात्रा बाजे गाजे के साथ धूमधाम से निकाली गई। रामभवन धर्मशाला परिसर में तिरंगा यात्रा संयोजक अनिता शर्मा, सह संयोजक शुभम पांडेय, सह संयोजक सूरज सागर और मंडल अध्यक्ष टिंकू यादव कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचे। यहां से तिरंगा यात्रा मुख्य मार्ग, शहीद भगत सिंह चौक होते हुए श्री गुरुद्वारा सिंह सभा तक निकाली गई। वहां अमित कुमार, विनीत, खीम सिंह दानू, यशपाल राजहंस, राजेश पांडेय, अनंत जैन, महंत विकासानंद, विजयपाल जाटव, पूजा आदि शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन


भाजपा कार्यकर्ताओं ने निकाली तिरंगा यात्रा
नानकमत्ता। तिरंगे के सम्मान व हर घर तिरंगा फहराने के उद्देश्य से भाजपा कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को नगर में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली। भाजपा कार्यकर्ता गुरुद्वारा मार्ग के इंटर कॉलेज के समीप एकत्रित हुए। पूर्व विधायक प्रेम सिंह राणा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने तिरंगा यात्रा निकाली। तिरंगा यात्रा का समापन खटीमा मार्ग स्थित पैलेस में संपन्न हुआ। तिरंगा यात्रा के दौरान ओजस्वी पूर्ण व देश भक्ति के नारे गूंज रहे थे। वहां पर नगर पंचायत अध्यक्ष प्रेम सिंह टुरना, भास्कर सम्भल, विकास गुलाटी, ओम नारायण राणा, उमेश अग्रवाल, छगनलाल अग्रवाल, जगदीश जोशी, हरदेव सिंह,मंगल सिंह टुरना, पीयूष गुप्ता, पुष्पेंद्र राणा आदि थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें