फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार ने साइकिल सवार को रौंदा, मौत 

Fri, 10 Jun 2016 12:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल रोड पर बृहस्पतिवार दोपहर को एक बार फिर हादसे से कोहराम मच गया। बेकाबू कार ने एक के बाद एक तीन वाहनों को जोरदार टक्कर मार दी। कार की टक्कर से एक साइकिल सवार श्रमिक की मौत हो गई, जबकि बाइक सवार घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार चालक को दबोच लिया। 
विज्ञापन


हल्द्वानी ट्रांसपोर्ट नगर निवासी मंजुल उप्रेती गुड़गांव में एक कंपनी में मैनेजर है। बृहस्पतिवार दोपहर वह अपनी आई-20 कार (एचआर 26 सीसी 2661) से रुद्रपुर से हल्द्वानी की ओर जा रहा था। तेज रफ्तार से जा रही कार ने सिडकुल चौक पर फैक्ट्री में ड्यूटी करने जा रहे साइकिल सवार श्रमिक जयकिशोर मिश्रा (33) पुत्र शोभाकांत को रौंद दिया। 

जयकिशोर की मौके पर ही मौत हो गई। साइकिल सवार को रौंदने के बाद मंजुल ने तेजी से कार हल्द्वानी की ओर भगा दी। दिनेशपुर मोड़ पर चालक ने एक बार फिर कार से नियंत्रण खो दिया और सामने से आ रही बाइक (यूके 06-8860) को जबरदस्त टक्कर मार दी, जिससे बाइक चालक दिनेशपुर निवासी कमलेश मंडल घायल हो गया। 
विज्ञापन


इसके बाद भी चालक नहीं रुका और टांडा मोड़ पर सामने आ रही स्विफ्ट कार (यूपी-16आर-2610) से उसकी भिड़ंत हो गई। तब तक पुलिस मौके पर पहुंच गई और कार चालक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। 

उधर, सिडकुल चौक पर पहुंचकर पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मृतक मूल रूप से बेगुलसराय ग्राम चकोर बिहार का निवासी था और खेड़ा बस्ती में किराये पर रहता था। वह दोपहर की शिफ्ट में ड्यूटी के लिए सिडकुल सेक्टर-12 स्थित नील मेटल फैक्ट्री जा रहा था। उसकी मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें