फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: शादी समारोह में बराती और घराती भिड़े, मची अफरातफरी

Sat, 26 Apr 2025 12:48 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बाजपुर। शादी समारोह में बरातियों और घरातियों के बीच लाठी डंडे और लात घूंसे चले। इसमें दूल्हे पक्ष के दो युवक घायल हो गए जिससे शादी समारोह में अफरातफरी मच गई। आरोप है कि दुल्हन पक्ष के लोगों ने बरातियों की बस में भी तोड़फोड़ की।
विज्ञापन

यूपी के बीजना गांव मुरादाबाद निवासी वीरपाल के पुत्र मनोज कुमार की शादी बाजपुर के मोहल्ला आलापुर निवासी एक युवती से तय हुई थी। शुक्रवार को मुरादाबाद से बरात बाजपुर पहुंची थी।
इस दौरान हल्द्वानी स्टेट हाईवे स्थित एक बैंक्वेट हॉल में शादी समारोह चल रहा था। इस दौरान किसी बात को लेकर दूल्हे के भाई और दुल्हन पक्ष के किसी रिश्तेदार के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों के बीच हाथापाई हो गई।
विज्ञापन

दोनों पक्षों के समर्थक भी आपस में भिड़ गए। मारपीट में दूल्हे के चचेरे भाई विनीत और सुमित घायल हो गए जबकि दूल्हे की दो बहनें भी चोटिल हुईं हैं। लोगों ने समझाकर मामला शांत करा दिया। उसके बाद वर पक्ष बरात की बस में सवार हो गए।
कुछ दूरी पर दुल्हन पक्ष के लोगों ने बस को घेराबंदी कर तोड़फोड़ की। घटना को लेकर दूल्हे पक्ष के लोग कोतवाली पहुंचे। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। कोतवाल प्रवीण कोश्यारी ने बताया कि शादी समारोह में दो पक्षों के बीच मारपीट की सूचना मिली थी।
तहरीर आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। बताते हैं कि दुल्हन पक्ष के लोग लगन लेकर जब दूल्हा पक्ष के घर मुरादाबाद पहुंचे थे। उस दौरान खाने को लेकर कहासुनी हुई थी जिसके चलते बरात के दौरान विवाद और बढ़ गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें