फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: छाना बिलोरी झन दिया बौज्यू पर झूम उठे श्रोता

Fri, 09 Jan 2026 01:15 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
गदरपुर। पर्वतीय सांस्कृतिक उत्थान समिति की ओर से आयोजित उत्तरायणी कौतिक में नवोदित गायक शेखर अधिकारी ने छाना बिलोरी झन दिया बौज्यू लागनी बिलोरी का घामा..., कैले बजे मुरुली....बैंणा ऊंची ऊंची डान्यूं मा.... आदि गीतों को सुनकर श्रोता झूमने के लिए विवश हो गए।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि दुग्ध संघ के अध्यक्ष तिलक राज गंभीर और नगर पंचायत गूलरभोज के अध्यक्ष सतीश चुघ ने मेले का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि पर्वतीय सांस्कृतिक उत्थान समिति ने समाज के सभी वर्गों को एक मंच प्रदान किया है। काशीपुर की भजन गायिका दिशु श्यामा ने भजनों से वातावरण भक्तिमय बना दिया।
मेले में पर्वतीय समाज की बालिकाओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम और झोड़ा चांचरी प्रतियोगिता आकर्षण का केंद्र रही। दस दिवसीय उत्तरायणी कौतिक मेले में लगे खानपान के स्टाल और झूलों पर भी लोगों की भीड़ उमड़ रही है। इस अवसर पर रविन्द्र आर्य, मनोज कांडपाल, प्रेम आर्य, भूपेंद्र सिंह बिष्ट, सुमित उपाध्याय, इंद्रमणि तिवारी, चंपा पांडेय, गीता पपोला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें