फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: बोले सो निहाल, सत श्री अकाल के उद्घोष से गुंजायमान हो उठा क्षेत्र

Sat, 08 Nov 2025 01:49 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

नानकमत्ता। श्री गुरु नानक देव जी महाराज के प्रकाशोत्सव पर्व पर गुरुद्वारा सिंह सभा टुकड़ी की ओर से निकाला विशाल नगर कीर्तन गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब पहुंचा। 15 किलोमीटर लंबे नगर कीर्तन मार्ग में श्रद्धालुओं द्वारा गांवों में जगह जगह प्रसाद वितरण कर स्वागत किया गया।

शुक्रवार को गुरुद्वारा सिंह सभा टुकड़ी में प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में बुधवार को रखे गए श्री अखंड पाठ साहिब के भोग के उपरांत गुरु महाराज की छत्रछाया व पंच प्यारों की अगुवाई में सुबह 10 बजे विशाल नगर कीर्तन प्रारंभ हुआ। फूलों से सुंदर सजी पालकी में गुरु महाराज को विराजमान कर नगर कीर्तन ग्राम टुकड़ी, कैथुलिया, ध्यानपुर, करघटा, नगला, सुनखरी होता हुआ शाम को नानकमत्ता साहिब पहुंचा। नगर कीर्तन में सैकड़ो श्रद्धालु पालकी के आगे सफाई करते चल रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दलजीत सिंह खालसा, हरभजन सिंह चमन और जसविंदर सिंह के रागी, ढाड़ी, कविसरी जत्था संगत में गुरु जस सुनाकर निहाल कर रहा था। नगर कीर्तन का यात्रा मार्ग ग्रामीणों द्वारा जगह-जगह प्रसाद वितरण कर स्वागत किया गया। नगर कीर्तन के नानकमत्ता साहिब पहुंचने पर गुरु महाराज को सुखासन के लिए शीश पर बैठाकर श्री हरमंदिर साहिब ले जाया गया। नगर कीर्तन के यहां पहुंचने पर गुरुद्वारा सिंह सभा टुकड़ी के प्रधान बलवंत सिंह, उपाध्यक्ष गुरमीत सिंह, कोषाध्यक्ष गुरुदेव सिंह, जिला पंचायत सदस्य मधु राणा, गुरनाम सिंह, जत्थेदार कुलदीप सिंह, संता सिंह, मलकीत सिंह,स्टेज सेक्रेटरी जगदेव सिंह का गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी श्री नानकमत्ता साहिब की ओर से महासचिव अमरजीत सिंह बोपाराए ने सिरोपा भेंट कर सम्मानित किया। वहां गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सचिव हरभजन सिंह, सदस्य देवेंद्र सिंह, गुरदयाल सिंह, गुरवंत सिंह, प्रकाश सिंह, प्रबंधक रणजीत सिंह, रंजीत सिंह ढिल्लों, सुखवंत सिंह, बलदेव सिंह चीमा आदि थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें