फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: किसानों के द्वार पहुंचकर कृषि विभाग देगा खेती की जानकारी

Thu, 29 May 2025 12:52 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। खरीफ सीजन में आधुनिक खेती को बढ़ावा देने और खेती के साथ पशुपालन, मुर्गीपालन व मत्स्य पालन की विधियों से किसानों को जागरूक किया जाएगा। इसके लिए कृषि व संबंधित विभागों के अधिकारी किसानों के द्वार पहुंचेंगे। इसके लिए 29 मई से 12 जून तक जिले में विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत अनुसंधान किसान के द्वार कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।
विज्ञापन

अनुसंधान किसान के द्वार कार्यक्रम के लिए कृषि विभाग की तरफ से अलग-अलग न्याय पंचायतों के गांवों के लिए कृषि भूमि संरक्षण अधिकारी रुद्रपुर विधि उपाध्याय, आलू विकास अधिकारी नितिन नौटियाल और कृषि भूमि संरक्षण अधिकारी काशीपुर डा. कल्याण सिंह को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।
15 दिन तक चलने वाले इस कार्यक्रम में किसानों के लिए उपयुक्त सरकारी योजनाओं, नीतियों के बारे में किसानों को जागरूक किया जाएगा। साथ ही मृदा स्वास्थ्य कार्ड के फायदों से भी किसानों को रूबरू किया जाएगा। रबी और खरीफ की फसलों में खाद, बीज की मात्रा के बारे में भी सुझाव दिया जाएगा। साथ ही किसानों से फीडबैक भी लिए जाएंगे और वैज्ञानिक नवाचार भी बताए जाएंगे। ताकि कृषि क्षेत्र में नवीन अनुसंधान को दिशा मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें