काशीपुर। एक व्यक्ति ने भूमि पर कब्जे की कोशिश करने व अभद्रता करने का आरोप लगाते हुए दूसरे समुदाय के 17 लोगों को नामजद व 400-500 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कराया है। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। गिरीताल कॉलोनी निवासी उदित अग्रवाल ने आईटीआई थाने में तहरीर सौंपी। इसमें कहा कि 23 मई की रात लगभग 9:30 बजे वह जसपुर खुर्द स्थित भूमि पर बोरिंग करा रहा था। इसी बीच क्षेत्र के ही अली हसन, नूर हसन, वाजिद, आबिद हुसैन, वसीम, जीहसन, आसिम पहलवान, आसिम, इंतजार हुसैन, अकरम, शेर अली, जुल्फिकार, अयान, गुलफाम, आलिया, नजकात उर्फ दूंदी, नफीस चक्की वाले समेत लगभग 400-500 महिला-पुरुषों की भीड़ मौके पर पहुंच गई। भीड़ ने उसकी भूमि पर रखा सामान, कुर्सी आदि तोड़ दी।
साथ ही बोरिंग के पाइप और नट भी उखाड़ कर फैंक दिए। आरोप लगाया कि जब वह भीड़ को देखकर वापस आने लगा तो आरोपियों ने उसके व उसके परिवार के सदस्यों के साथ धक्का-मुक्की कर मारपीट की।
वे लोग किसी तरह जान बचाकर घर पहुंचे। कहा कि भीड़ में शामिल लोगों ने सांप्रदायिक तनाव व दंगे फैलाने का प्रयास किया। सूचना पर पहुंची आईटीआई थाना पुलिस ने किसी तरह स्थिति को संभाला। उदित ने उसे व उसके परिवार को सुरक्षा देने और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।