फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: बड़े बकायेदार के ट्रैक्टर को प्रशासन ने किया कुर्क

Sat, 22 Nov 2025 11:53 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
गदरपुर क मझरा में ट्रैक्टर के साथ संग्रह अमीन। तहसील
विज्ञापन
गदरपुर। राजस्व विभाग ने बड़े बकायेदारों के खिलाफ अभियान चलाकर करोड़ों रुपये के बकायेदार के ट्रैक्टर को कुर्क करने की कार्रवाई की।
विज्ञापन


शनिवार को एसडीएम ऋचा सिंह के निर्देश पर तहसीलदार गदरपुर लीना चंद्रा के निर्देशन में संग्रह अमीन सुरेंद्र राणा ने ग्राम मजरा गुमानी नंदपुर निवासी बकायेदार राम चंद्र के घर पर पहुंचकर राजस्व वसूली की कार्रवाई को अंजाम दिया। राजस्व विभाग की टीम ने राम चंद्र के घर पहुंचकर उनके नाम की चल-अचल संपत्ति के रूप में ट्रैक्टर को कुर्क कर तहसील परिसर में लाकर खड़ा किया।
विज्ञापन


तहसीलदार लीना चंद्रा ने बताया राम चंद्र पर आबकारी देयक के रूप में 1,84,62,560 रुपये की वसूली की जानी थी। उन्होंने कहा बड़े बकायेदार समय रहते बकाया धनराशि जमा करा दें अन्यथा नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि बड़े बकायेदारों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा। इस दौरान संग्रह अमीन सूरज सिंह बिष्ट भी मौजूद रहे।

30...धीरज शूटिंग खिलाड़ी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें