फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: महिला के बाल पकड़कर घसीटा, कपड़े फाड़े, फायरिंग कर आरोपी भागे

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में कुछ लोगों ने घर में घुसकर परिवार पर हमला कर दिया। इतना ही नहीं उन्होंने महिला के बाल पकड़कर उसे घसीटा जिससे उसके कपड़े फट गए। इसके बाद आरोपी फायरिंग कर भाग गए। पीड़ित परिवार की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी तहरीर में पीड़ित परिवार के मुखिया ने बताया कि घटना 18 अक्तूबर की रात 10 बजे की है। आरोप है कि हामिद अली, सोनू उर्फ फिरोज, सद्दाम, मोसिन, मोनिस गोलकी, तोहित अंसारी उसके घर में घुसे और गालीगलौज करते हुए परिवार के सदस्याें पर हमला कर दिया।
हमले में उसकी पत्नी, दादी, भाई को गंभीर चोटें आईं। आरोपियों ने उसकी पत्नी के बाल खींचकर कपड़े भी फाड़ दिए। आसपास के लोग एकत्र हुए तो आरोपी फायरिंग कर भाग गए। घटनास्थल से खाली खोखे बरामद हुए हैं।
विज्ञापन

सीओ प्रशांत कुमार ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ हमला करने, गालीगलौज और धमकी देने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

भाजपा कार्यकर्ता को बच्चों के सामने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

रुद्रपुर। पुरानी रंजिश में कुछ युवकों ने भाजपा के एक कार्यकर्ता को उनके बच्चों के सामने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। भाजपा कार्यकर्ता को पीटने वाला आरोपी होमगार्ड है जो कि यूपी में तैनात है। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
वार्ड 23 रंपुरा निवासी कांती कोली ने पुलिस को बताया कि पड़ोस में रहने वाला एक परिवार उनसे रंजिश रखता है। 19 अक्तूबर की देर शाम आरोपियों के परिवार के सदस्य उनके घर के बाहर पहुंचे और गेट पीटने लगे। बाहर आकर उन्होंने विरोध किया तो आरोपियों ने बच्चों के सामने पीटना शुरू कर दिया। बीच-बचाव में बच्चे आए तो आरोपियाें ने उन्हें भी पीट दिया। आरोप है कि पूर्व में भी उनके ऊपर कई बार हमला हो चुका है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें