रैंकर्स दरोगा भर्ती के लिए परीक्षा देती महिला सिपाही।
- फोटो : अमर उजाला
नगर में बनाए गए परीक्षा केंद्र में रविवार को कुमाऊं भर की 307 महिला सिपाहियों ने दरोगा बनने के लिए लिखित परीक्षा दी। एसएसपी अनंत शंकर ताकवाले के दिशा निर्देशन में कड़ी सुरक्षा के बीच परीक्षा आयोजित की गई।
कुमाऊं स्तर पर विभागीय महिला उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस रैंकर परीक्षा के तहत कुमाऊं भर से 376 महिला सिपाहियों ने आवेदन किया था। जिनमें से 69 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहीं। सभी परीक्षार्थियों के लिए एकमात्र परीक्षा केंद्र सरस्वती शिशु मंदिर में बनाया गया, जहां सुबह 10 बजे से 13 कक्षों में सुरक्षा इंतजामों के बीच लिखित परीक्षा हुई।
इस दौरान नोडल अधिकारी एएसपी पंकज भट्ट, जोनल अधिकारी एसपी क्राइम टीडी वैला, एएसपी कमलेश भट्ट, सीओ हरीश मेहरा, सेक्टर अधिकारी सीएफओ नरेंद्र सिंह कुंवर और सह प्रभारी प्रशिक्षु सीओ शेखर सुयाल परीक्षा पर नजर रखे हुए थे। परीक्षा निर्विघ्न संपंन कराने के लिए फ्लाइंग स्क्वाड भी लगाया गया था। एसएसपी ताकवाले ने स्वयं भी परीक्षा का जायजा लिया। परीक्षा की वीडियोग्राफी भी कराई गई।