पंतनगर। पंतनगर विवि में 13 से 16 मार्च तक 119वें अखिल भारतीय किसान मेला एवं कृषि उद्योग प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। इस बार के मेले की थीम सशक्त महिला-समृद्ध खेती रखी गई है। मेले का उद्देश्य कृषि में महिलाओं की भूमिका को सशक्त करना है। विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. मनमोहन सिंह चौहान की अध्यक्षता में बुधवार को पत्रकार वार्ता में यह जानकारी दी गई।
कुलपति डॉ. चौहान ने बताया कि मेले का उद्घाटन 14 मार्च को अपराह्न तीन बजे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी करेंगे। कृषि मंत्री गणेश जोशी और सांसद अजय भट्ट विशिष्ट अतिथि होंगे। निदेशक प्रसार शिक्षा डॉ. जितेंद्र क्वात्रा ने बताया कि मेले में अब तक 350 स्टॉल बुक हो चुके हैं जिनमें 150 बड़े और 200 छोटे स्टॉल शामिल हैं। इस बार 18 से 20 हजार से अधिक किसानों के आने की संभावना है। संवाद