फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में बंद हुई विटामिन डी, बी12 और काला पीलिया की जांच

Fri, 04 Sep 2026 01:12 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। राजकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नारायण नगर और अतिरिक्त राजकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हरिनगर ढकिया कला में रक्त संबंधी विटामिन डी, बी12 और काला पीलिया की जांच बंद हो गई है। मरीजों को जांच कराने के लिए 10 से 15 किमी की दूरी तय कर उप जिला अस्पताल जाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

काशीपुर विकासखंड में पीएचसी हरिनगर ढकिया कला, परमानंदपुर, महुआखेड़ा गंज, नारायण नगर संचालित होती हैं। 200-250 तक ओपीडी होती हैं। पीएचसी नारायण नगर में बाजपुर रोड, जैतपुर, शिवलालपुर डल्लू, कचनाल गुसाई आदि क्षेत्रों से मरीज इलाज को पहुंचते हैं। यहां की ओपीडी रोज 100 तक पहुंच रही हैं। यहां सामान्य प्रसव, टीकाकरण आदि की सुविधा है लेकिन एएनएम और महिला चिकित्सक की कमी है। हरिनगर ढकिया कला में महादेव नगर, कुंडेश्वरी, बाजेवाला, खरमासा, भीमनगर आदि क्षेत्रों के ग्रामीणों के अलावा बाजपुर क्षेत्र के मरीज भी इलाज कराने पहुंचते हैं। यहांचिकित्सक, नर्सिंग अधिकारी, लैब तकनीशियन, पर्यावरण मित्र के पद रिक्त हैं। अन्य केंद्रों में भी स्टाफ की कमी बनी हुई है। सभी पीएचसी में विटामिन डी, बी12 और काला पीलिया की जांच बंद होने से गर्भवतियों को अधिक परेशानी हो रही है।
कोट -
केंद्र में विटामिन डी, बी12 और काला पीलिया की जांच भी नहीं हो रही है। पीएचसी से यह जांच हटा दी गई है। मरीजों को एलडी भट्ट अस्पताल भेजा जा रहा है।- डॉ. नसीम अहमद, प्रभारी पीएचसी नारायण नगर
विज्ञापन

कोट -
केंद्र में स्टाफ की भारी कमी है। प्रतिदिन की ओपीडी 35-40 तक होती है। विटामिन डी, बी 12 और काला पीलिया की जांच भी बंद होहोने के बाद मरीजों को हायर सेंटर भेज रहे हैं। - अनूप सिंह रावत, प्रभारी केंद्र पीएचसी हरिनगर ढकिया कला
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें