फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथियों के झुंड ने मचाया उत्पात

विज्ञापन
नानकमत्ता के गिधौर गांव में हाथियों के झुंड द्वारा तोड़ा गया कच्चा घर। - फोटो : SITARGANJ
विज्ञापन
नानकमत्ता। हाथियों के झुंड ने जंगल किनारे बसे क्षेत्र में जमकर उत्पात मचाया। खेतों में लगी धान की पौध नष्ट करने के साथ ही तीन कच्चे घरों को तहस-नहस कर दिया। परिजनों ने भागकर अपनी जान बचाई।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की रात ग्राम गिधौर के भोरिया सेमल खत्ते के ग्रामीणों की रात दहशत में बीती। हल्द्वानी वन डिवीजन के भडभोड़ वन चौकी के पास जंगल से निकले सात हाथियों के झुंड ने किसानों की कई एकड़ में लगाई धान के पौध रौंद दी। फसल नष्ट करने बाद हाथियों के झुंड ने आबादी की ओर रुख किया। इसके बाद खत्ता निवासी राम सिंह, त्रिलोचन सिंह, गणेश राम के कच्चे झालों को तहस नहस कर दिया। हाथियों की चिंघाड़ सुनकर पहले से ही सतर्क परिजनों ने भागकर जान बचाई। उत्पात मचाने के एक घंटे बाद हाथियों का झुंड जंगल की ओर लौट गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें