फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तनाव के बीच मंदिर के पीछे बनाई गई महंत की समाधि

विज्ञापन
सितारगंज लौका शिव मंदिर पर तनाव की स्थिति से निपटने को तैनात पुलिस फोर्स। - फोटो : SITARGANJ
विज्ञापन
सितारगंज। मंदिर के महंत की मौत के मामले में दूसरे दिन क्षेत्र में तनाव की स्थिति रही। मंदिर के पास समाधि बनाने की मांग को लेकर करीब दो घंटे तक ग्रामीण मौके पर जुटे रहे। तनाव को देखते हुए प्रशासन ने बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात कर दिया। ग्रामीणों के आक्रोश को देखते हुए एसडीएम ने मंदिर के पीछे महंत की समाधि बनाने की अनुमति दी, जिसके बाद ग्रामीण शांत हुए। वहीं महंत की मौत के 20 घंटे बाद भी पुलिस को मामले की तहरीर नहीं सौंपी गई थी।
विज्ञापन

सोमवार की रात करीब 9:08 बजे आरके ढाबा से खाना लेकर लौट रहे लौका शिव मंदिर के महंत रामवृक्ष प्रसाद उर्फ भोलागिरी महाराज (87) को वाहन ने कुचल दिया था। मृतक महंत के भतीजे श्याम नारायण ने जबरन कुचलकर उनकी हत्या करने का आरोप लगाया था। पुलिस और ग्रामीणों के बीच वार्ता के करीब दो घंटे बाद पुलिस ने सड़क पर पड़े महंत के शव को उठाकर सीएचसी में रखवाया था। मंगलवार सुबह पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव को खटीमा भिजवाया। जैसे ही शाम करीब तीन बजे महंत का शव शिव मंदिर पहुंचा तो उनके अंतिम दर्शन करने के लिए लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। लोगों ने मंदिर के पास ही महंत की समाधि बनाने की मांग की। करीब दो घंटे तक प्रशासन के सामने ग्रामीण समाधि बनाने की मांग को लेकर डटे रहे। ग्रामीणों के आक्रोश देख सीओ सुरजीत समेत बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया। एसडीएम विवेक प्रकाश मंदिर पहुंचे और ग्रामीणों की मांग पर मंदिर के पीछे समाधि बनाने की अनुमति दी, तब जाकर ग्रामीणों का गुस्सा शांत हुआ। शाम पांच बजे समाधि बनाने के लिए मंदिर के पीछे भूमि में खुदान कार्य शुरू हो सका। वहां पूर्व विधायक नारायण पाल, कांग्रेसी नेता सुरेंद्र सिंह, ग्राम प्रधान बलराम यादव, योगेंद्र सिंह यादव, श्याम नारायण आदि थे।
नानकमत्ता और पुलभट्टा थाने से बुलाई फोर्स
सितारगंज। महंत भोलागिरी का शव शिव मंदिर आने से पहले ही प्रशासन से एहतियात के तौर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया। सीओ सुरजीत ने स्थिति को भांपते हुए तत्काल ही एक प्लाटून पीएसी बुला ली। इसके अलावा नानकमत्ता थानाध्यक्ष कमलेश भट्ट और पुलभट्टा थानाध्यक्ष प्रभात कुमार भी अपने-अपने थाने की पुलिस टीम के साथ मंदिर पहुंच गए। कोतवाल संजय सिंह गर्ब्याल, एसएसआई बीएस बिष्ट, एसआई धीरज वर्मा और चंदन बिष्ट भी मौके पर डटे रहे। ब्यूरो
विज्ञापन

महंत की समाधि खोद रहे युवक को सांप ने डंसा
सितारगंज। शिव मंदिर के महंत भोलागिरी महाराज की मंदिर के पीछे समाधि खोदते समय एक सांप ने लौका गांव निवासी सुरेंद्र कुमार पुत्र हरि नंदन को डंस लिया। इससे मौके पर अफरातफरी मच गई। ग्रामीणों ने आननफानन में उसे नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। वहां से उसे रेफर कर दिया गया। ग्रामीणों ने बताया कि शिव मंदिर के पीछे बरसों से नाग-नागिन का जोड़ा रह रहा है। युवक को सांप के डंसने के बाद मंदिर के पीछे से खोदी जा रही समाधि को रोककर उसके बराबर से दोबारा खुदाई शुरू की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें