फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: ऐतिहासिक चैती मेला के लिए हुई टेंडर प्रक्रिया शुरू

Sat, 21 Feb 2026 02:38 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। मां बाल सुंदरी देवी के ऐतिहासिक चैती मेला की तैयारियां प्रशासन ने शुरू कर दी हैं। दुकानों, तहबाजारी, विद्युत व पार्किंग व्यवस्था के लिए सात मार्च को टेंडर खोले जाएंगे।
विज्ञापन

चैती मेला 19 मार्च को देवी ध्वजारोहण के साथ शुरू हो जाएगा जबकि मां बाल सुंदरी देवी का डोला 25 मार्च की अर्द्धरात्रि चैती मंदिर पहुंचेगा और 31 मार्च की अर्द्धरात्रि डोली चैती मंदिर से पंडा आवास मोहल्ला कानूनगोयान पहुंचेगा। चैती मेलाधिकारी/एसडीएम अभय प्रताप सिंह ने बताया कि मेला 17 अप्रैल तक चलेगा।
मेला क्षेत्र में अस्थायी दुकानों, तहबाजारी, विद्युत व साउंड की व्यवस्था, झूलों-तमाशों व सर्कस के लिए तकनीकी व वित्तीय निविदा के अलावा अस्थायी टेंट व्यवस्था, मंदिर के दोनों ओर बैरिकेडिंग व्यवस्था, दोपहिया व चौपहिया वाहन पार्किंग व्यवस्था के लिए एकल विड प्रणाली निविदा सात मार्च दोपहर एक बजे तक आमंत्रित की गई हैं। उसी दिन एसडीएम कार्यालय में दोपहर दो बजे निविदा समिति के समक्ष निविदा खोली जाएंगी।
विज्ञापन

मेलाधिकारी ने बताया बीते दिन डीएम की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में नगर निगम, सिंचाई विभाग, पुलिस, ऊर्जा निगम, लोनिवि, उपकोषाधिकारी व सहायक विकास खंड अधिकारी की बैठक लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। उन्होंने बताया 21 से 6 मार्च तक निविदा प्रपत्र की बिक्री कार्यालय से की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें