फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में खुलेंगे दस परिवहन थाने

Tue, 22 Aug 2017 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो रुद्रपुर
विज्ञापन
टाटा नेक्सन Vs फोर्ड इकोस्पोर्ट - फोटो : Amarujala
विज्ञापन
सीज वाहन खड़े करने के लिए परिवहन विभाग को अब कोतवाली, थानों और पुलिस चौकियों का रुख नहीं करना होगा। परिवहन विभाग के प्रदेश भर में अपने थाने होंगे। ऊधमसिंह नगर में सर्वाधिक 10 थाने खोले जाएंगे। देहरादून में हुई राज्य स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में यह निर्णय लिया गया। 
विज्ञापन

जिले में थाने खोले जाने के लिए परिवहन विभाग प्रस्ताव तैयार करने में जुट गया है। डीएम के माध्यम से जमीन उपलब्ध कराने की तैयारी शुरू हो गई है। एआरटीओ रुद्रपुर के मुताबिक ऊधमसिंह नगर जिले में हर तहसील में एक-एक परिवहन थाना खोले जाने की जरूरत है। जिले की आठ तहसीलों के अलावा किच्छा के पुलभट्टा और गदरपुर तहसील के अंतर्गत दिनेशपुर क्षेत्र में एक-एक परिवहन थाना खोले जाने की जरूरत है। इस तरह से ऊधमसिंह नगर जिला प्रदेश में सबसे ज्यादा परिवहन थानों की जरूरत वाला जिला होगा। पूरे प्रदेश में राजस्व के क्षेत्र में भी ऊधमसिंह नगर जिला अव्वल है।

वाहनों की सुरक्षा के भी होंगे इंतजाम
परिवहन थानों में वाहनों की सुरक्षा के भी पूरे इंतजाम होंगे। बैठक में निर्णय लिया गया कि परिवहन थाने पूरी तरह से कवर्ड होंगे ताकि धूप, बारिश में वाहन खराब न हो। चोरी की दृष्टि से भी वाहन पूरी तरह सुरक्षित रहेंगे।  
विज्ञापन


स्थानीय पुलिस और आरटीओ विभाग का स्टाफ होगा थानों में 
परिवहन थानों में आरटीओ विभाग के ट्रैफिक इंस्पेक्टर, गार्ड सहित स्थानीय पुलिस के सिपाही भी तैनात किए जाएंगे। कई बार यह स्थिति आ जाती है कि थानों में खड़े वाहनों के सीज होने के चलते दबंग जबरन वाहन छीन ले जाते हैं, इसलिए विभाग को सुरक्षा मुहैया कराई जाएगी।

राज्य स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में निर्णय लिया गया कि प्रदेश के हर जिले में परिवहन थाने खोले जाएंगे। इसके लिए प्रस्ताव तैयार किए जा रहे हैं। ऊधमसिंह नगर में ही आठ से दस थाने खोले जाने की जरूरत है।  
विज्ञापन

- नंद किशोर एआरटीओ प्रशासन, रुद्रपुर
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें