फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दंपति के खाते से दस हजार की ठगी

Mon, 20 Mar 2017 01:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शक्तिफार्म, ऊधमसिंह नगर
विज्ञापन
औरैया में कैश के साथ पकड़ा गया कोचिंग संचालक - फोटो : SELF
विज्ञापन
शक्तिफार्म। बैकुंठपुर निवासी दंपति के अलग-अलग बैंक खाते से दस हजार रुपए की ठगी करने का मामला प्रकाश में आया है। ठग ने फोन पर अपने आपको बैंक का क्षेत्रीय प्रबंधक बताकर एटीएम कार्ड का 16 अंकों का कार्ड नंबर हासिल किया था।
विज्ञापन


  बैकुंठपुर निवासी शंकर मंडल मजदूरी करता है। रविवार सुबह उसके मोबाइल पर 7808895795 नंबर से कॉल करने वाले ने अपने को पंजाब नेशनल बैंक का रीजनल मैनेजर बताते हुए उसका एटीएम कार्ड ब्लॉक होने की गलत सूचना दी।

कार्ड को दोबारा चालू करने के लिए शंकर से एटीएम कार्ड पर लिखे 16 अंकों का नंबर बताने को कहा। झांसे में आए शंकर ने फोन करने वाले ठग को नंबर की जानकारी दे दी। ठग ने घर में अन्य एटीएम कार्ड होने पर उसका भी नंबर देने को कहा।
विज्ञापन


इस पर शंकर ने अपनी पत्नी लतिका का बंधन बैंक खाते का एटीएम कार्ड नंबर भी ठग को बता दिया। थोड़ी देर बाद ही मोबाइल पर खाते से रुपए निकालने का एसएमएस आने पर शंकर ने सुभाष चौक स्थित एटीएम में पहुंच बैलेंस चेक किया। जांच में पता चला कि ठग ने उसके खाते से दो हजार, उसकी पत्नी के खाते से आठ हजार रुपए उड़ा लिए हैं। अब उसके खाते में मात्र 54, पत्नी के खाते में 921 रुपए ही बचे हैं। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें