बाजपुर। ट्रैक्टर-ट्रॉली और कार की भिंड़त में दो बच्चे सहित आठ लोग घायल हो गए। घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
गांव बन्नाखेड़ा मार्ग पर चनकपुर पुल के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली जा रही थी कि विपरीत दिशा से आ रही कार की जोरदार भिंड़त हो गई। हादसे में ट्रैक्टर-ट्रॉली सवार सफी मोहम्मद (30), इकबाल (35), जैद मोहम्मद (25), फिरोज (15), अमीना, इल्यास और दो बच्चे निवासी गांव जहोली चंदौसी उत्तर प्रदेश और कार में सवार चालाक गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें पुलिस और ग्रामीणों की मदद से बाजपुर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
वहीं रविवार सुबह नगर निवासी अनिल यादव और उसका साथी विशाल बाइक से गांव नमूना जा रहे थे। इसी बीच हल्द्वानी की ओर जा रही थार ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में अनिल और उसका साथी विशाल गंभीर रूप से घायल हो गए।
मौके पर पहुंचे लोगों की मदद से पुलिस ने दोनों घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार कर घायलों को हायर सेंटर रेफर कर दिया।