फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: दस घंटे तक बिजली कटौती, भीषण गर्मी में निकला पसीना

Thu, 21 May 2026 01:03 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
गदरपुर। मझराशीला पावर हाउस में पुरानी मशीनें बदलने के चलते क्षेत्र में आठ से दस घंटे की बिजली कटौती से बुधवार को जनजीवन बुरी तरह प्रभावित रहा। भीषण गर्मी और उमस के बीच लंबे समय तक बिजली गुल रहने से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

बिजली नहीं होने से घरों में पंखे, कूलर और एसी बंद पड़े रहे। इनवर्टर जवाब देने के बाद कई लोग पेड़ों की छांव में बैठने के लिए मजबूर दिखाई दिए। बच्चों, बुजुर्गों और मरीजों को सबसे अधिक दिक्कत झेलनी पड़ी। पानी की मोटरें बंद रहने से कई इलाकों में पेयजल संकट भी गहरा गया।

शहर के बैंक, कॉमन सर्विस सेंटर, इलेक्ट्रॉनिक्स शोरूम और अन्य व्यापारिक प्रतिष्ठानों में जनरेटर के सहारे कामकाज चलता रहा। व्यापारियों ने बताया कि लंबे समय तक जनरेटर चलाने से डीजल खर्च बढ़ गया। मोबाइल चार्जिंग, ऑनलाइन कार्य और बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित रही।
विज्ञापन


ऊर्जा निगम के अवर अभियंता मेहताब अली ने बताया कि पावर हाउस में नई मशीनें लगाई जा रही हैं। इसके लिए क्षेत्रवार फीडर बंद किए गए हैं। उन्होंने कहा कि कटौती की पूर्व सूचना जारी कर दी गई थी और कार्य पूरा होने के बाद बिजली व्यवस्था अधिक सुचारु हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें