फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: दवा की दुकान बंद रहने से कारोबारियों को करोड़ों का नुकसान

Thu, 21 May 2026 01:02 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर/सितारगंज/गदरपुर/दिनेशपुर। केमिस्टों की हड़ताल से दवा कारोबारियों को करीब आठ करोड़ के नुकसान होने का अनुमान है। बात संपूर्ण जिले की करें तो 25 से 30 करोड़ रुपये की हानि होने का अनुमान लगाया जा रहा है।
विज्ञापन

इसमें से में सात करोड़ का नुकसान तो केवल रुद्रपुर जिला मुख्यालय और आसपास के इलाकों में होने का अनुमान है। जिला मुख्यालय और समीपवर्ती इलाकों में दवा की सौ से अधिक दुकानें हैं। केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के प्रदेश कोषाध्यक्ष समीर चतुर्वेदी ने बताया कि जिले का काशीपुर, जसपुर और खटीमा दवा के थोक व्यापार का केंद्र है। इन इलाकों में दवा की थोक बिक्री प्रभावित रही।
दिनेशपुर के मेडिकल एसोसिएशन के महामंत्री मयंक अग्रवाल ने बताया कि प्रतिष्ठान बंद रहने से दवा व्यापारियों को 15 से 20 लाख का नुकसान हुआ है।
सितारगंज एसोसिएशन के अध्यक्ष जोगा सिंह के अनुसार दवा व्यापारियों को 20-22 लाख का नुकसान होने का अनुमान है। दवा विक्रेता संघ गदरपुर के महामंत्री बलदेव गाबा ने बताया कि फुटकर और थोक दवा विक्रेताओं को 10-15 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें