फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: मनमाने रूट पर दौड़ रहे टेंपो-ई-रिक्शा, शहर की रफ्तार पर ब्रेक

Mon, 10 Aug 2026 01:32 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
रुद्रपुर के डीडी चौक के पास बीच सड़क पर खड़े ईरिक्शा वाहन
विज्ञापन
रुद्रपुर। शहर में टेंपो और ई-रिक्शा के लिए निर्धारित रूट व्यवस्था बेअसर होने से यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही है। चालक मनमाने ढंग से वाहनों को ऐसे मार्गों पर ले जा रहे हैं, जहां पहले से ही यातायात का दबाव अधिक है। इससे प्रमुख मार्गों पर जाम की स्थिति बन रही है।
विज्ञापन

सबसे ज्यादा अव्यवस्था रोडवेज स्टेशन के आसपास देखने को मिल रही है। यहां ई-रिक्शा और टेंपो सड़क किनारे खड़े कर सवारियां बैठाई और उतारी जाती हैं। सवारियों के इंतजार में चालक वाहनों को सड़क पर ही रोक देते हैं। इससे सड़क की चौड़ाई कम हो जाती है और अन्य वाहनों को निकलने में परेशानी होती है। व्यस्त समय में समस्या और बढ़ जाती है।
शहर में ई-रिक्शा की संख्या लगातार बढ़ रही है, लेकिन निर्धारित रूट और स्टैंड की व्यवस्था का प्रभावी पालन नहीं हो रहा है। इसके चलते कई ऐसे मार्गों पर भी ई-रिक्शा और टेंपो पहुंच रहे हैं, जहां यातायात पहले से दबाव में है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों का कहना है कि निर्धारित रूट का पालन कराने के साथ सड़क पर वाहन खड़े कर सवारियां भरने वालों पर कार्रवाई की जरूरत है। प्रमुख स्थानों पर अलग-अलग स्टैंड निर्धारित किए जाएं तो यातायात व्यवस्था में सुधार हो सकता है।
कोट
नियम तोड़ने वालों के खिलाफ ट्रैफिक पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। यातायात नियमों का पालन नहीं करने वालों के खिलाफ चालानी कार्रवाई के साथ वाहन सीज किए जाएंगे। - विभव सैनी, सीओ रुद्रपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें