फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: अचानक बढ़ा तापमान, चटक धूप से लोग परेशान

Fri, 25 Jul 2025 01:11 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पंतनगर। सूरज के तल्ख तेवरों ने बृहस्पतिवार को पारे में पांच डिग्री सेल्सियस का उछाल ला दिया। पिछले दिनों जहां तापमान 31 डिग्री के आसपास चल रहा था वहीं बृहस्पतिवार को क्षेत्र का पारा 36 डिग्री तक जा पहुंचा। सुबह के समय शहर में आर्द्रता जो 94 प्रतिशत थी वह तेज गर्मी के चलते दोपहर होते-होते 64 प्रतिशत पहुंच गई। ऐसे में तीखी धूप व उमस ने लोगों को बेहाल कर दिया।
विज्ञापन

इसके अतिरिक्त आने वाले दिनों के संबंध में मौसम वैज्ञानिकों का मानना है कि कुछ जगहों पर हल्की वर्षा की संभावना है। ऐसे में तापमान में भी वृद्धि संभव है।
आने वाले दिनों के मौसम को लेकर जीबी पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय स्थित मौसम वैज्ञानिक और निदेशक शोध डाॅ. अजित सिंह नैन ने बताया कि आगामी पूर्वानुमान के अनुसार जिले में 25-27 जुलाई तक कहीं-कहीं दो से सात मिमी (हल्की बूंदाबांदी) बारिश हो सकती है। वहीं इस दौरान अधिकतम तापमान 34-36.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25-28.5 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है। इन दिनों हवाएं उत्तर-पश्चिम-उत्तर, उत्तर-पश्चिम-पश्चिम, उत्तर-उत्तर-पूर्व, उत्तर-पूर्व दिशा से दो-पांच किमी प्रति घंटे की गति से चलने का अनुमान है। साथ ही आने वाले दिनों में मौसम साफ रहने की भी संभावना है। इसलिए सभी कृषि गतिविधियां निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जारी रखी जा सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें