फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: 24 घंटे में 0.2 डिग्री बढ़ा तापमान

Fri, 16 May 2025 01:11 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। तराई में प्रचंड गर्मी जारी है। लगातार दूसरे दिन भी तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार रहा। मैदानी इलाके में आज से कुछ राहत के आसार जताए जा रहे हैं। आसमान में बादल छाए रहेंगे और पहाड़ों पर बारिश हो सकती है।
विज्ञापन

तराई में बीते 24 घंटे में अधिकतम तापमान 0.2 डिग्री बढ़कर 40.2 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। न्यूनतम तापमान 1.1 डिग्री गिरावट के साथ 21.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। सुबह से ही तेज धूप निकलने और गर्म हवा चलने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
पूरे दिन 5.7 किलोमीटर की गति से पश्चिमी हवा लू के रूप में चलती रही। इसके चलते दोपहर में सड़कों पर सन्नाटा पसर जा रहा है। लोग बहुत जरूरी काम से ही बाहर निकल रहे हैं। पंतनगर विवि के मौसम वैज्ञानिक डा. आरके सिंह ने बताया कि आज और कल आसमान में हल्के बादल रहेंगे। इससे थोड़ी राहत मिल सकती है पर लू और गर्मी रहेगी।
विज्ञापन


भीषण गर्मी का सितम शुरू

काशीपुर। मई में भीषण गर्मी का सितम शुरू हो गया है। काशीपुर में गर्मी से लोग बेहाल हैं। शहर का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के अधिकतम स्तर पर पहुंच गया। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिन पारा बढ़ने की संभावना है। सरकारी अस्पताल में भी डिहाइड्रेशन के मरीज पहुंच रहे हैं। ऐसे में डॉक्टर गर्मी से बचने के सभी उपायों को फॉलो करने की सलाह दे रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें