फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: बारिश के पानी में तापमान ने लगाया गोता

Mon, 30 Jun 2025 12:18 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में 52.8 मिमी बारिश हुई, 7.5 डिग्री की गिरावट के साथ 33.5 डिग्री सेल्सिय पर पहुंचा पारा
विज्ञापन


03 दिन हल्की बारिश के आसार



रुद्रपुर। जिला मुख्यालय के साथ ही जिले के अन्य हिस्सों में झमाझम बारिश हुई। शनिवार को अधिकतम तापमान 33.5 डिग्री था, जो रविवार को 7.5 डिग्री गिरकर 26 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। न्यूनतम तापमान 23.9 डिग्री सेल्सियस रहा। जिले में 52.8 एमएम बारिश रिकार्ड की गई।

रविवार सुबह करीब साढ़े छह बजे से जिलेभर में बारिश का शुरू हो गई। दोपहर एक बजे तक बारिश होती रही। सड़कों पर भी काफी कम वाहन दिखाई दिए। जनजीवन प्रभावित होने का असर बाजार पर भी पड़ा। पंतनगर विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञानी डॉ. आरके सिंह ने बताया कि अगले तीन दिन तक मौसम इसी तरह का बना रहेगा। हल्की बारिश होती रहेगी। तापमान में गिरावट आने से लोगों को उमस से राहत मिली।
विज्ञापन






फसलों के लिए वरदान साबित होगी बारिश

पंतनगर। रविवार को हुई बारिश धान रोपाई के लिए वरदान साबित होगी। बारिश से किसानों के चेहरे खिल उठे हैं। मौसम वैज्ञानिक डॉ. आरके सिंह ने बताया कि बारिश खरीफ फसलों के लिए लाभदायक है। जलभराव वाले स्थानों पर सब्जी की पैदावार को बारिश से आंशिक नुकसान हो सकता है। संवाद
विज्ञापन


-

किसानों के चेहरे खिले

केलाखेड़ा। तेज हवा के साथ हुई बारिश से भीषण गर्मी से लोगों को राहत मिली। दोपहर बाद भी आसमान में काले बादल छाए रहे। बारिश के दौरान बाजार में चहल कदमी कम रही। वहीं सुबह से दोपहर तक लगातार कोई बारिश से किसानों के चेहरे खिल उठे। संवाद


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें