फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: तराई में बूंदाबांदी और तेज हवाओं से चार डिग्री लुढ़का पारा

Mon, 19 May 2025 12:51 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
तड़क-गरज के साथ पड़ी बौछारें, गर्मी और पसीने से मिली राहत
विज्ञापन

रुद्रपुर। पश्चिम बंगाल की खाड़ी में बने विक्षोभ के चलते हो रहे मौसम परिवर्तन ने तराई को शीतलता प्रदान की है। तराई में 12 किमी प्रति घंटे की गति से चली हवा के बीच करीब एक मिमी बूंदाबांदी हुई। इसके चलते तराई का पारा चार डिग्री लुढ़क गया।
रविवार सुबह आसमान में काले बादल छा गए। करीब साढ़े आठ बजे बूंदाबांदी शुरू हो गई। हल्की ही सही कुछ देर तक बूंदें गिरती रहीं। इस दौरान तड़क-गरज के बीच 12.2 किमी की गति से चली दक्षिणी हवा के चलते लोगों को बड़ी राहत मिली।
विज्ञापन

जिले में करीब एक मिमी बारिश दर्ज की गई पर आसमान में बादल छाए रहने और हवा के चलने से तापमान बीते 24 घंटे में चार डिग्री लुढ़ककर 34 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। न्यूनतम तापमान 25.9 डिग्री रहा। दोपहर में हल्की धूप निकली पर रह-रहकर आसमान में छा रहे बादलों के आगे धूप बेअसर रही। मौसम विभाग की मानें तो ऐसे ही मौसम का मिजाज मंगलवार तक बना रहेगा।

20 मई तक आसमान में बादल रहेंगे। इससे पहाड़ों पर हल्की बारिश हो सकती है। मैदानी इलाके में तेज हवा चलेगी और आसमान में बादल छाए रहेंगे। कहीं-कहीं बौछारे भी पड़ सकती हैं। - डाॅ. आरके सिंह, मौसम वैज्ञानिक

खटीमा में अधिकतम तापमान 37 डिग्री रहा
खटीमा। खटीमा क्षेत्र में क्षेत्र में रविवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस रहा। दो दिन पहले तापमान 39 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया था। रविवार को सुबह और शाम के मौसम अपेक्षाकृत ठंडा रहा। थारू राजकीय इंटर कॉलेज की मौसम वेधशाला के प्रभारी नरेंद्र रौतेला ने बताया कि बीच में हुई हल्की बारिश व बूंदाबांदी से तापमान में थोड़ी गिरावट आई। संवाद
विज्ञापन


उमस ने छुड़ाए लोगों के पसीने

काशीपुर। उमस भरी गर्मी ने लोगों का बुरा हाल कर रखा है। चिलचिलाती धूप और उमस ने लोगों का पसीना छुड़ा दिया है। दिन में बादल छाने से बारिश के आसार नजर आ रहे थे, लेकिन कुछ देर बाद ही दोबारा धूप ने अपना प्रकोप दिखाना शुरू कर दिया। ऐसे में उमस के कारण लोगों का घरों के भीतर बैठना भी मुश्किल हो रहा है। तेज धूप और गर्म हवाओं के चलते लोगों को आवागमन में काफी कठिनाई हो रही है। यहां अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा रहा है। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें