फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी से युवक दुष्कर्म, युवक पर मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
जसपुर। क्षेत्र के एक गांव में देवी जागरण से लौट रही किशोरी का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कर किशोरी को मेडिकल के लिए भेजा है।
विज्ञापन

नगर के निकटवर्ती गांव निवासी एक ग्रामीण ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि बुधवार की रात गांव में ही उसके घर के पास देवी जागरण हो रहा था। उसकी नाबालिग बेटी भी जागरण में गई थी। बृहस्पतिवार सुबह करीब पांच बजे जब उसकी बेटी घर लौट रही थी तो ग्राम ध्यान नगर निवासी राजकुमार उसका अपहरण कर जंगल में ले गया। वहां आरोपी ने उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया। किशोरी के शोर मचाने पर वह उसे छोड़कर भाग गया।
युवक को भागते हुए उसकी छोटी पुत्री ने देखा है। आरोप है कि पीड़ित ग्रामीण जब आरोपी के घर शिकायत करने के लिए गया तो आरोपी के परिजन मारपीट पर आमादा हो गए। कोतवाल उमेद सिंह दानू ने बताया कि युवक के खिलाफ धारा 376 और पॉक्सो अधिनियम की धारा 7/8 में केस दर्ज कर लिया गया है। पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। पीड़िता के बालिग होने में अभी तीन दिन कम है।
विज्ञापन

विमर्श संस्था करेगी नवजात की देखभाल
दिनेशपुर। दुष्कर्म की शिकार किशोरी के जन्मे बच्चे को परिजनों के अपनाने से इनकार के बाद अब उसकी देखभाल और परवरिश विमर्श संस्था नैनीताल करेगी। इधर, स्वास्थ्य में सुधार होने के बाद बालिका को हल्द्वानी के अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
29 सितंबर को क्षेत्र में एक वृद्ध के पड़ोसी किशोरी से दुष्कर्म का मामला सामने आया था। दुराचार के बाद किशोरी गर्भवती हो गई थी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया था। इधर, बीते 19 दिसंबर को प्रसव पीड़ा के बाद महिला कल्याण संस्था की अध्यक्ष हीरा जंगपांगी ने अपने सहयोगियों की मदद से उसे हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल भर्ती कराया था। किशोरी का सामान्य प्रसव हुआ था।
जच्चा बच्चा सुरक्षित होने पर तीमारदारों ने राहत की सांस ली। नाबालिग के परिजनों ने नवजात को अपने पास रखने से इनकार कर दिया था। इधर, हीरा जंगपांगी ने बताया की ऐसी स्थिति में उन्होंने जिला बाल कल्याण समिति नैनीताल को घटनाक्रम से अवगत कराया। जिस पर बाल कल्याण अधिकारी ने चाइल्ड हेल्प लाइन नैनीताल को अपने स्तर से उक्त नवजात की देखभाल के निर्देश दिए है। इसके बाद बच्चे की देखभाल का जिम्मा विमर्श संस्था नैनीताल को सौंपा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें