फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी को अगवा कर गैंगरेप किया

Sun, 22 Jan 2017 12:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, काश्ाीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
एक किशोरी को अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। आरोप है कि तीन युवकों ने किशोरी को अज्ञात जगह बंधक बनाकर पांच दिनों तक दुष्कर्म किया और मोबाइल से वीडियो भी बना लिया। पांच दिन बाद आरोपी उसे ढेला पुल के पास बदहवास हालत में फेंककर चले गए। आरोपियों ने उसे घटना की जानकारी किसी को देने पर वीडियो को नेट पर अपलोड करने की धमकी दी। पीड़िता के भाई की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन



शुक्रवार को कुंडेश्वरी चौकी क्षेत्र के एक गांव में रहने वाले युवक ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि बीते 15 जनवरी की देर शाम उसकी नाबालिग बहन शौच के लिए घर से बाहर आई थी। इसी बीच गांव के ही रहने वाले एक युवक ने दो साथियों की मदद से बहन का अपहरण कर लिया। आरोपी बहन को अज्ञात जगह पर ले गए और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। युवकों ने वीडियो बनाकर नेट पर अपलोड करने की धमकी दी। बीते 20 जनवरी की तड़के आरोपी उसकी बहन को ढेला पुल के पास फेंककर चले गए। उसने कहा कि आरोपियों ने बहन को जान से मारने की धमकी दी है। कुंडेश्वरी चौकी इंचार्ज धीरेंद्र कुमार ने बताया कि किशोरी ने तीन युवकों पर अपहरण कर सामूहिक दुराचार करने और वीडियो बनाने का आरोप लगाया है। आरोपियों में से एक गांव ही रहने वाला है, जबकि उसके दो साथी अज्ञात हैं। तीनों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें