फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: दो माह से लापता किशोरी हिमाचल प्रदेश में मिली

Sat, 22 Aug 2026 01:28 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
नानकमत्ता। दो महीने पूर्व घर से बिना बताए लापता किशोरी को पुलिस ने हिमाचल प्रदेश से बरामद कर लिया। किशोरी को बहला फुसलाकर ले जाने वाले दिल्ली निवासी युवक को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी युवक के विरुद्ध पॉक्सो एक्ट व बीएनएस की विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र निवासी की तहरीर पर पुलिस ने 17 वर्षीय किशोरी की गुमशुदगी दर्ज की थी। ऑपरेशन प्रहार के तहत एसएसपी अजय गणपति के निर्देश पर पुलिस टीम गुमशुदा की तलाश में लगी थी। सर्विलेंस की मदद से पुलिस ने गुमशुदा की लोकेशन ट्रेस की तो वह हिमाचल प्रदेश में दिखी। पुलिस टीम ने हिमाचल प्रदेश के जिला हमीरपुर के ग्राम भटेडा सूजनपुर से गुमशुदा नाबालिग को बरामद किया। पुलिस ने आरोपी मूल निवासी हिमाचल व हाल निवासी ई ब्लॉक निकट हनुमान मंदिर मोहन गार्डन उत्तम नगर दिल्ली बेस्ट निवासी हर्ष ठाकुर उर्फ निखिल को गिरफ्तार कर लिया।
-
ऑनलाइन गेम से हुई थी दोस्ती
नानकमत्ता। नाबालिग ने बताया कि ऑनलाइन फ्री फायर गेम के दौरान उसकी आरोपी से दोस्ती हुई थी। पुलिस नाबालिग का मेडिकल चेकअप परीक्षण कर न्यायालय में बयान दर्ज करने की तैयारी कर रही है। प्रभारी निरीक्षक संजय पाठक ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध पॉक्सो एक्ट बीएनएस की विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर न्यायालय के ओदश पर जेल भेज दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें