फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: घर के अंदर फंदे से लटकी मिली किशोरी, मौत

Fri, 05 Dec 2025 11:31 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बाजपुर। गांव नमूना के शांति कॉलोनी में एक किशोरी कमरे में फंदे पर लटकी मिली। सरकारी अस्पताल में डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया है।
विज्ञापन

देवेंद्र सिंह की बेटी प्रभावती (13) शुक्रवार को बकरी चराने के लिए पास ही खेड़ा जंगल में गई थी। दोपहर बाद प्रभावती घर लौटी और इसके बाद वह टिनशेड के लोहे के गाडर पर शॉल से लटकी मिली। जब मां रीता वहां पहुंची तो उसके होश उड़ गए। परिवार के लोगों ने अचेत अवस्था में उसे फंदे से उतारा और उप जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित दिया।
सूचना पर एसआई प्रहलाद ने पुलिस टीम के साथ जांच पड़ताल की। रीता ने बताया कि बकरी चराकर घर लौटने पर उसकी बेटी अजीब हरकत कर रही थी। वह बर्तन साफ करने के लिए चली गई। कुछ देर बाद वह घर में गई तो उसकी बेटी प्रभावती शॉल से फंदे पर लटकी मिली। बताया कि प्रभावती उसकी सबसे बड़ी बेटी थी। मृतका के दो भाई और एक बहन हैं। पिता देवेंद्र सिंह मजदूरी करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ विभव सैनी ने बताया कि शव को मोर्चरी में रखा है। शनिवार सुबह पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें