फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोर ने बदनीयती से वृद्धा को खेत में घसीटा

Mon, 22 Feb 2016 12:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/शक्तिफार्म।
विज्ञापन
विज्ञापन
चार दिन पहले शराब के नशे में धुत किशोर रात को बदनीयती से वृद्धा को खेत में घसीट कर ले जाने का मामला प्रकाश में आया है। विरोध करने पर किशोर ने वृद्धा से हाथापाई की और शरीर में दांतों से काट कर घायल कर दिया। ग्रामीणों ने दोनों पक्षों में समझौता करा मामला निपटाने का प्रयास किया।
विज्ञापन


इससे असहमत वृद्धा के परिजनों ने पुलिस को तहरीर सौंप कार्रवाई की मांग की है। समाचार लिखे जाने तक मामला दर्ज नहीं हुआ था।

यहां स्थित एक गांव में वृद्धा व उसका अंधा पति रात करीब साढ़े आठ बजे घर में खाना खा रहे थे। जबकि अन्य परिजन विवाह समारोह में दूसरे शहर गए हुए थे। इसी दौरान नशे में धुत गांव का ही एक किशोर वहां आ धमका। वृद्धा द्वारा उसके आने का कारण पूछते ही वह वृद्धा का मुंह दबाकर बदनीयत से पास के खेत में घसीटते हुए ले गया। विरोध करने पर किशोर ने वृद्धा के शरीर में जगह-जगह दांतों से काटा व हाथापाई कर घायल कर दिया।

चीख पुकार सुन आस-पास के लोगों ने किशोर के चंगुल से वृद्धा को छुड़ाकर उसकी जमकर धुनाई लगा दी। अगले दिन परिजनों के घर वापस लौटने पर वृद्धा व नेत्रहीन पिता ने घटना बयां की। इस दौरान दोनों पक्षों के परिचितों ने गांव में ही मामले को निपटाने का प्रयास किया। परंतु वृद्धा के दोनों बेटों व अन्य परिजनों ने इस पर असहमति जताते हुए रविवार को पुलिस को तहरीर सौंप आरोपी किशोर के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। समाचार लिखे जाने तक मामला दर्ज नहीं हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें