फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: वुडबाल स्पर्धा के लिए टीम भोपाल रवाना

Sun, 22 Feb 2026 01:54 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। भोपाल में 22 से 28 फरवरी तक आयोजित होने वाली अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय वुडबाल प्रतियोगिता में जिले के 16 खिलाड़ी दमखम दिखाएंगे। प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ी शनिवार को भोपाल के लिए रवाना हुए।
विज्ञापन

डॉ. नागेंद्र शर्मा ने बताया कि टीम के महिला वर्ग के आठ व पुरुष वर्ग के आठ खिलाड़ी प्रतियोगिता में कुमाऊं विवि की टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे। कुमाऊं विवि के क्रीड़ा अधिकारी डॉ. संतोष कुमार ने बताया कि महिला टीम में गरिमा राणा, सुनैना, कशिश शर्मा, डॉली, आस्था बोरे, प्रिया पडियार और प्रिया गोस्वामी हैं। इसी प्रकार पुरुष वर्ग में दीपक अधिकारी, राजा सिंह राठौड़, तेजस्वी कुमार, ललित सिंह मेहरा, हेमराज विश्वकर्मा, संदीप, रौनक व निखिल जोशी का चयन हुआ है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें