फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनजातीय महिलाओं के आय का साधन बन सकता है मिलेट्स : डाॅ. जितेंद्र

Sun, 22 Feb 2026 01:51 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पंतनगर। जीबी पंत कृषि व प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में कृषि महाविद्यालय के कृषि संचार विभाग की ओर से भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद से वित्तपोषित जनजातीय उप योजना के तहत 20-21 फरवरी को को मिलेट्स, सब्जी उत्पादन व मूल्य संवर्धन के माध्यम से जनजातीय महिलाओं का सशक्तिकरण विषय पर दो-दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

प्रशिक्षण कार्यक्रम में विकासखंड खटीमा के ग्राम नवगांवठग्गू की अनुसूचित जनजाति की महिलाओं ने सहभागिता की।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि निदेशक प्रसार शिक्षा डाॅ. जितेंद्र क्वात्रा ने कहा कि मिलेट्स व सब्जी आधारित मूल्य संवर्धन गतिविधियां जनजातीय महिलाओं के लिए आय वृद्धि का प्रभावी माध्यम बन सकती हैं। वहीं निदेशक संचार डाॅ. जे.पी. जायसवाल, अधिष्ठाता छात्र कल्याण डाॅ. एएस जीना, समेटी के प्रभारी डाॅ. बीडी सिंह, प्रोफेसर डाॅ. निर्मला भट्ट, डाॅ. ललित भट्ट, वीआरसी के निदेशक भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें