फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudrapur: मुख्य अभियुक्त की तलाश में दिल्ली में डटी टीम, विधायकों को मंत्री बनाने का दिया था झांसा, जांच तेज

Thu, 20 Feb 2025 01:44 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर

सार

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बेटे जय शह के नाम से विधायक शिव अरोरा सहित तीन विधायकों को मंत्री बनाने का ऑफर देकर करोड़ों रुपये मांगने के मामले में मुख्य आरोपी गौरवनाथ की पुलिस को तलाश है। पुलिस की एक टीम दिल्ली में डेरा जमाए है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बेटे जय शह के नाम से विधायक शिव अरोरा सहित तीन विधायकों को मंत्री बनाने का ऑफर देकर करोड़ों रुपये मांगने के मामले में मुख्य आरोपी गौरवनाथ की पुलिस को तलाश है। पुलिस की एक टीम दिल्ली में डेरा जमाए है और संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। आरोपी पिछले साल नासिक में एक विधायक से प्रधानमंत्री कार्यालय का सचिव बताकर फोन पर रंगदारी मांगने के आरोप में जेल जा चुका है।

रुद्रपुर के विधायक शिव अरोरा के सहयोगी अभिषेक मिश्रा निवासी काशीपुर रोड ने कोतवाली में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कराया था। कहना था कि बीते 13 फरवरी को विधायक के नंबर पर एक युवक ने काॅल कर खुद को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के पुत्र जय शाह के रूप में अपना परिचय देते हुए 14 मिनट 22 सेकेंड बात की थी। उसने मंत्री बनाने का ऑफर देते हएु तीन करोड़ रुपये की मांग की थी। दिल्ली में तीन करोड़ की व्यवस्था करने की बात कही थी। इस नंबर से विधायक के नंबर पर पांच बार कॉल की गई थी। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया था।

एसएसपी के निर्देश पर एसओजी और कोतवाली पुलिस ने अज्ञात नंबर की डिटेल के आधार पर उवैश अहमद निवासी निधौली कला, थाना एटा जिला एटा और हाल निवासी खोडा काॅलोनी बीरबल चौकी के सामने थाना खोडा जिला गाजियाबाद को चिह्नित किया था। मंगलवार को उवैश को ब्लाॅक रोड रुद्रपुर से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। उवैश ने पूछताछ में अपने दोस्तों गौरव नाथ निवासी सपेरा बस्ती थाना गाजीपुर नई दिल्ली और प्रियांशु पंत निवासी फेस 3 मयूर विहार दिल्ली का नाम बताया। हरिद्वार के रानीपुर और नैनीताल विधायक को भी तीनों की ओर से फोन किए गए थे और वहां की पुलिस भी सक्रिय थी। इन लोगों ने मणिपुर और दिल्ली के विधायक को भी फोन किए थे।

हरिद्वार पुलिस ने प्रियांशु को गिरफ्तार कर लिया था

विज्ञापन

हरिद्वार पुलिस ने प्रियांशु को गिरफ्तार कर लिया था जबकि मुख्य अभियुक्त गौरवनाथ भागा हुआ है। पुलिस की एक टीम उसकी तलाश में दिल्ली गई है और गौरव मोबाइल बंद कर भागा हुआ है। ऊधमसिंह नगर के अलावा दिल्ली और नैनीताल पुलिस को भी उसकी तलाश है।

नासिक के सरकार बड़ा थाने में गौरवनाथ के खिलाफ केस दर्ज हुआ था और उसने विधायक को धमकाकर 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी। इस केस में हरिद्वार जेल में बंद प्रियांशु को पीसीआर में लेकर पूछताछ की जाएगी।

मुख्य अभियुक्त गौरवनाथ की तलाश में टीम दिल्ली में है और उसे पकड़ने के लिए दबिश दे रही है। गौरवनाथ ने पिछले साल नासिक में एक विधायक से रंगदारी के मांगने के मामले में जेल जा चुका है। पूरे प्रकरण का मास्टरमाइंड है। -मणिकांत मिश्रा, एसएसपी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें