फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: शिक्षकों की चुनाव में ड्यूटी लगाई, बच्चे खुद करेंगे पढ़ाई

विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। इस माह स्कूलों की शिक्षण व्यवस्था प्रभावित रहेगी। शिक्षकों की पंचायत चुनाव में ड्यूटी लगने से कक्षाओं में छात्र-छात्राओं को स्वयं ही अध्ययन करना होगा।
विज्ञापन




अप्रैल से शैक्षिक सत्र शुरू हो चुका है। ग्रीष्म अवकाश के बाद एक जुलाई से स्कूल खुल गए हैं। इन दिनों पंचायत चुनाव चल रहे हैं। ऐसे में कक्षा एक से 12 तक के शिक्षकों समेत अन्य करीब 689 कर्मियों की ड्यूटी चुनाव में लगी है। इनमें से कुछ कर्मियों को 9-10 जुलाई को पंतनगर में पीठासीन अधिकारी, मतदान अधिकारी प्रथम का प्रशिक्षण दिया गया है। शेष कर्मियों को आगामी तिथियों में सेक्टर मजिस्ट्रेट समेत अन्य प्रशिक्षण दिया जाना है। इस महीने शिक्षक व अन्य कर्मी विभिन्न प्रकार के प्रशिक्षण में व्यस्त रहने के कारण स्कूलों में शिक्षण कार्य ना के बराबर ही होने की उम्मीद नजर आ रही है।

इससे विद्यार्थियों को स्वयं ही अध्ययन करना होगा। ऐसे में नई कक्षा में आने वाले छात्रों के लिए कक्षाओं में पढ़ना चुनौती से भरा रहेगा। शिक्षकों ने बताया कि ब्लॉक के अधिकतर कर्मियों की डयूटी चुनाव संपन्न कराने के लिए लग चुकी है। प्रथम चरण का चुनाव 24 और दूसरे चरण का 28 जुलाई को मतदान होना है। 31 जुलाई को मतगणना होगी। इसके बाद शिक्षक स्कूलों में जा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन





विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें