फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: स्कूल से नदारद लेकिन पंजिका में दर्ज थे हस्ताक्षर, शिक्षक निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। सितारगंज के ग्राम अंजनिया राजकीय प्राथमिक स्कूल में पंजिका में हस्ताक्षर कर गायब होना शिक्षक को महंगा पड़ गया। मुख्य शिक्षा अधिकारी (सीईओ) ने शिक्षक को लापरवाही बरतने पर निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन

दो दिन पूर्व मुख्य शिक्षा अधिकारी केएस रावत ने सितारगंज के ग्राम अंजनिया राजकीय प्राथमिक स्कूल का औचक निरीक्षण किया था। इस दौरान उपस्थित पंजिका की जांच की तो पता चला पंजिका में शिक्षक के हस्ताक्षर हैं। शिक्षक स्कूल से बिना अनुमति के नदारद हो गए।
स्कूलों में शिक्षकों के इस तरह के लापरवाह रवैये से नाराज मुख्य शिक्षा अधिकारी की संस्तुति पर जिला शिक्षा अधिकारी हरेंद्र मिश्रा ने शिक्षक के विरुद्ध कार्रवाई कर तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। बताया कि शिक्षकों के लापरवाह रवैये को बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन

विभागीय सूत्रों के अनुसार ग्रामीण व दूरस्थ क्षेत्र के ज्यादातर स्कूलों में भी कमोबेश यही स्थिति हैं जहां शिक्षक पंजिका में हस्ताक्षर कर बिना अनुमति के छुट्टी पर चले जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें