काशीपुर। डॉ. एस राधाकृष्णन के जन्मदिन को शिक्षक दिवस के रूप में मनाया गया। कई स्कूलों के शिक्षकों को सम्मानित किया गया।
बीईओ कार्यालय सभागार में ब्लॉक क्षेत्र के शासकीय, अशासकीय विद्यालयों के शिक्षकों को बेस्ट टीचर्स अवार्ड दिया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख अर्जुन कश्यप, बीईओ आरएस नेगी, जगजीत सिंह ने किया। कार्यक्रम के दौरान राकेश खत्री, डॉ. नौशाद, डॉ. बलवंत आर्य, भैरव शर्मा, श्रवण मिश्रा, कौशलेश गुप्ता, मनोज शर्मा, डॉ. जितेंद्र पंत, राजेंद्र रावत, अनिल चौहान, कांती काला, अनु चौहान, ज्योति राणा, गुरजीत कौर, संगीता जैन, शिवानी शर्मा, आराधना सिंह आदि 50 से अधिक शिक्षक-शिक्षिकाओं को सम्मानित किया गया।
प्रधानाचार्यों में धीरेंद्र कुमार साहू, बृजेश कुमार गुप्ता, अजय शंकर कौशिक, दीपक गंगवार, डॉ. किरन सिंह, बबली यादव, सुरेश कुमार आदि सम्मानित हुए। जीबी पंत इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य अजय शंकर कौशिक ने संचालन किया। उदयराज हिंदू इंटर कॉलेज में शिक्षक रमेश पांडेय और कौशलेश गुप्ता ने शिक्षकों के सम्मान में जारी मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री के संदेश पढ़ा। छात्रों ने भाषण देकर गीत गाए। प्रधानाचार्य बृजेश गुप्ता की मौजूदगी में छात्रों ने केक काटा। मनोज विश्नोई ने संचालन किया। वहां प्रवक्ता अशोक अग्निहोत्री, मेजर मुनीशकांत शर्मा, रोशन वर्मा, मनोज शर्मा, महेश चंद्र आर्य, पंकज अग्रवाल, विजय चौहान, कपिल भारद्वाज, दीपक शर्मा, मुकेश पाल, नीलम सूंठा, रंजना चौहान, गुंजा आदि रहे।
शिक्षक दिवस पर गुरुजनों को किया सम्मानित
बाजपुर/सुल्तानपुर पट्टी। आदर्श कन्या इंटर कॉलेज में सभी शिक्षकों को सम्मानित किया गया। विद्यालय प्रबंध कमेटी अध्यक्ष डॉ. नरेंद्र खत्री, प्रबंधक सुनील खन्ना, प्रधानाचार्या डॉ. प्रीति रस्तोगी ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान कॉलेज के रिवरडेल इंटरनेशनल स्कूल में प्रबंध कमेटी अध्यक्ष हरमंदर सिंह बरार, सचिव इंद्रप्रीत सिंह, प्रधानाचार्या परवीन कौर ने शिक्षकों को प्रमाणपत्र और पुरस्कार बांटे। मदर इंडिया पब्लिक स्कूल में प्रबंधक अजय विज, संचालिका रश्मि विज गौरव कुमार, प्रधानाचार्य महेश चंद उनियाल ने शिक्षकों को सम्मानित किया। जीआईसी बाजपुर गांव में मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश प्रवक्ता राजेश कुमार, एसडीएम आरसी तिवारी, प्रधानाचार्य बीवी पाठक ने शिक्षकों को सम्मानित किया। पौधरोपण भी किया गया। गांव रेंहटा के हाईस्कूल समेत डीएवी, सेंट मेरी, जीआईसी बरहैनी, जीजीआईसी सहित कई स्कूलों में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए।
सुल्तानपुर पट्टी के एसएन शर्मा राजकीय इंटर कॉलेज में विभिन्न प्रतियोगिताएं हुईं। इनके विजेताओं को प्रधानाचार्य पुरुषोत्तम सिंह ने पुरस्कृत किया। भानू प्रकाश पांडेय ने संचालन किया।
जसपुर के शिक्षक विजयपाल सम्मानित
जसपुर। विधायक आदेश चौहान ने शिक्षक विजयपाल सिंह को स्मृति चिह्न भेंट किया। शत प्रतिशत परीक्षा परिणाम देने पर प्रबंध कार्यकारिणी के सदस्यों एवं सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों ने राम चंद्र सिंह सरस्वती विद्या मंदिर के शिक्षकों को सम्मानित किया। पूर्णानंद इंटर कॉलेज, बीएसवी इंटर कॉलेज, रामलाल सिंह चौहान सरस्वती विद्या मंदिर, श्रीरामचंद्र शिशु मंदिर समेत कई विद्यालयों में छात्र-छात्राओं ने अपनी कक्षाओं को सजाकर गुरुजनों को सम्मानित किया। इस दौरान बलकरन सिंह, अशोक कुमार, गिरीश चंद्र जोशी, सर्वेश वर्मा, अनिल चौहान, पूजा रोहेला, संजना, आयुषी, प्रतिभा, निधि चौहान, दिव्या आदि रहे।