फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक के घर में लाखों की डकैती

Tue, 21 Apr 2015 11:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला जसपुर (ऊधमसिंहनगर)।
विज्ञापन
विज्ञापन
छह से अधिक सशस्त्र डकैतों ने शिक्षक के घर पर धावा बोलकर   लाखों रुपए की नगदी और जेवरात लूट लिए। बदमाश परिवार के सदस्यों को एक कमरे में बंधक बनाकर और गृहस्वामी से मारपीट कर फरार हो गए। पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एएसपी कमलेश उपाध्याय ने घटनास्थल का निरीक्षण कर घटना का शीघ्र खुलासा करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

गांव ध्याननगर निवासी मनोज कुमार पुत्र मदन पाल सिंह ने पुलिस को सौंपी तहरीर में कहा कि वह कपकोट बागेश्वर में शिक्षक हैं। सोमवार की रात को वह अपने परिवार के सदस्यों के साथ घर में सोया था। उसके पिता मदनपाल सिंह (60) घर के आंगन में सोए हुए थे। रात करीब एक बजे तमंचों से लैस छह से अधिक बदमाश घर की दीवार फांदकर घर में घुस आए। उन्होंने आंगन में सोए उसके पिता को दबोच लिया।  शोर मचाने पर बदमाशों ने उनके सिर पर डंडा मारकर बेहोश कर दिया। साथ ही बदमाशों ने घर में सोए परिवार के सभी सदस्यों को बंधक बना लिया। बदमाशों ने शिक्षक की मां निर्मला देवी, पत्नी ललिता की कनपटी पर तमंचा रखकर सेफ की चाबी ले ली। सेफ में रखे डेढ़ लाख रुपए, दस तोले सोना और एक किलो चांदी के आभूषण लूट लिए। बदमाश परिवार के सदस्यों को एक कमरे में बंद कर फरार हो गए। किसी तरह मकान के दरवाजे का कब्जा तोड़ कर परिजन बाहर निकले।  एएसपी और कोतवाल डीआर आर्या ने घटनास्थल का निरीक्षण कर ग्रामीणों को घटना का शीघ्र पर्दाफाश करने का आश्वासन दिया।
कोतवाल आर्य ने बताया कि बदमाशों की धरपकड़ के लिए तीन पुलिस टीमों का गठन किया गया है। घायल मदनपाल सिंह ने बताया कि बदमाशों की संख्या आठ से दस के बीच होगी। बोलचाल में स्थानीय भाषा बोल रहे थे। सभी के पास तमंचे थे और सभी युवा थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें