फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीचर ने की बच्ची से दुराचार की कोशिश

Mon, 21 Sep 2015 12:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/नानकमत्ता।
विज्ञापन
विज्ञापन
 शिक्षक ने ट्यूशन पढ़ने आने वाली आठ वर्षीय बच्ची के साथ दुराचार की कोशिश की। आक्रोशित नगरवासियों ने शिक्षक की पिटाई कर दी और पीड़ित बच्ची की मां ने थाने में तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया और देर रात मास्साब के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। बच्ची ने बताया कि पिछले आठ माह से मास्साब उसके साथ अश्लील हरकतें करते आ रहे थे।
विज्ञापन

  नगर के खटीमा रोड पर किराये के मकान में रहने वाला राजकीय उच्चतर माध्यमिक स्कूल बलखेड़ा का सहायक अध्यापक पड़ोस की आठ वर्षीय बच्ची को ट्यूशन पढ़ाता था। रविवार को बच्ची ट्यूशन पढ़ने गई। इसी बीच मास्साब ने उसे पकड़ लिया और दुराचार का प्रयास करने लगे। जैसे-तैसे बच्ची मास्साब के चंगुल से छूटकर घर पहुंची और उसे अपनी मां को शिक्षक की हरकतों के बारे में बताया। फिर क्या था, मामला आग की तरह फैल गया। सैकड़ों लोग शिक्षक के घर उमड़ पड़े।
  सूचना के बाद एसओ एमएम जोशी भी पुलिस बल के के साथ सहायक अध्यापक के घर आ पहुंचे। उन्होंने दुराचार के प्रयास के आरोपी शिक्षक को हिरासत में ले लिया और पीड़िता की मां नगरवासियों के साथ थाने पहुंच गई। उसने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने आरोपी सहायक अध्यापक के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 व 511 एवं पॉश्को एक्ट की धारा 7/8 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया। थानाध्यक्ष जोशी ने बताया कि बच्ची को मेडिकल के लिए रुद्रपुर भेजा जा रहा है। आरोपी को खटीमा कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें