फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक ने खुद को तमंचे से मारी गोली, मौत

विज्ञापन
मृतक शिक्षक सत्यजीत का फाइल फोटो। - फोटो : KASHIPUR
विज्ञापन
जसपुर। प्राइमरी स्कूल के शिक्षक ने अपने ही घर में तमंचे से पेट में गोली मार ली। आनन फानन में परिजन उसे सरकारी अस्पताल ले गए लेकिन शिक्षक ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि शिक्षक पिछले काफी समय से अवसाद में था और इलाज भी करा रहा था। वह अपने पीछे एक आठ वर्षीय बेटी को छोड़ गया है।
विज्ञापन

मोहल्ला चौहनान निवासी सत्यजीत सिंह (40) पुत्र नरेंद्र सिंह ने बुधवार रात करीब पौने तीन बजे अपने दो मंजिले मकान के शौचालय के पास अपने पेट में तमंचे से गोली मार ली। गोली की आवाज सुनकर सत्यजीत का भाई दीपक और मां ऊपर की और भागे। सत्यजीत शौचालय के पास लहूलुहान पड़ा था। परिजन किसी तरह उसे सरकारी अस्पताल ले गए। वहां पर ईएमओ ने उसका प्राथमिक उपचार कर काशीपुर के लिए रेफर कर दिया लेकिन काशीप़ुर आने से पहले ही उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया। कोतवाल एनबी भट्ट ने बताया कि मृतक के भाई दीपक कुमार ने तहरीर दी है जिसके आधार पर आत्महत्या का केस दर्ज किया गया है। मौके से पुलिस को तमंचा मिला है। वहीं, सत्यजीत की मौत की सूचना से मोहल्ले में शोक की लहर दौड़ गई। मृतक की पत्नी भी यूपी, बिजनौर स्थित नगीना में शिक्षक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें